बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हनुमान की गदा की तरह लव कुश का तीर भी बीजेपी को करेगा घायल, भाजपा की सबसे बड़ी यात्रा पर बरसे तेज प्रताप

हनुमान की गदा की तरह लव कुश का तीर भी बीजेपी को करेगा घायल, भाजपा की सबसे बड़ी यात्रा पर बरसे तेज प्रताप

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। राज्य में बायनबाजियों का दौर चल रही है। एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत भी जोरो पर है। वहीं मंगलवार को बीजेपी ने लव कुश यात्रा को अयोध्या राम मंदिर के लिए निकाला है। इस यात्रा को लेकर वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने हमला बोला  है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा पहले भगवान राम के नाम को आगे कर के यात्रा करती थी अब राम जी के बेटे लव-कुश के नाम पर यात्रा निकाल रहे हैं। 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब से 'इंडिया' महागठबंधन का आगाज़ हुआ है। पूरे देश में लाखों-करोड़ों लोग हमारा साथ देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। पिछली बार जैसे कर्नाटक चुनाव में भगवान हनुमान का गदा उल्टा बीजेपी को ही जाकर लगा था, कहीं ऐसा ना हो कि भगवान राम और उनके दोनों पुत्रों लव-कुश का तीर-धनुष भी उन्हें लग जाए। जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। देश की जनता देख रही है कि ये लोग किस तरीका से पल-पल देश को तोड़ने का काम किया है।  

वहीं इंडिया' गठबंधन में सीएम नीतीश को संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि किसी को बनने से कोई रोक नहीं सकता है। जिसको बनना होगा वह बनेगा ही। आगे बढ़ने वाले आगे बढ़ते रहते हैं, हम लोगो ने सभी को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि, जब से 'इंडिया' गठबंधन बना है तब से बीजेपी वाले परेशान हैं। 

वहीं, आरजेडी नेता फतेह बहादुर सिंह के विवादित बयान और पोस्टर पर उन्होंने कहा कि अभी उनके बयानों को देखा नहीं है तो टिप्पणी करना उचित नहीं है। मालूम हो कि कल राजद विधायक ने राबड़ी आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया था जिसमें मंदिर का गुलामी का मार्ग बताया गया था। वहीं इस पोस्टर के लगाने के सवाल पर राजद विधायक ने कहा यह तक कह दिया कि हम सब हिंदू नहीं है शुद्र हैं। 

Suggested News