बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पुलिस की भनक पाकर फ़रार हो गया शराब कारोबारी, तोते से पता पूछती रह गयी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

गया में पुलिस की भनक पाकर फ़रार हो गया शराब कारोबारी, तोते से पता पूछती रह गयी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

GAYA : कुछ वर्ष पहले यूपी पुलिस मुंह से गोली चलाने की आवाज निकाल कर इंनकाउंटर करने में जुटी थी तो वहीं बिहार पुलिस अब तोते से शराब धंधेबाजों की जानकारी जुटा रही है। वह तोते से बात कर शराबधंधे बाज और शराब बनाने तरीके की जानकारी जुटाने में जुटी है। ताजा मामला गुरुआ थाना क्षेत्र की है। हालांकि तोता अपने स्वामी का बड़ा भक्त निकला।  उसने बिहार पुलिस को अपने मालिक को कुछ भी नहीं बताया। इससे निराश होकर पुलिस की टीम बैरंग लौट गई।   

दरअसल दारोगा कन्हैया कुमार पुलिस टीम के साथ एक गांव में छापेमारी करने गए थे। वे शराब धंधेबाज को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी से मंगलवार की रात गए थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही शराब धंधेबाज और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो उसे वहां कोई नहीं मिला। मिला तो बस एक तोता। वह भी पिंजरे में बंद। तोते ने घर में बाहरी व्यक्ति को देखा तो वह जोर जोर से आवाज निकालने लगा। 

इस पर पुलिस का ध्यान उस ओर गया। टीम को लीड कर रहे दरोगा को लगा कि शराब धंधेबाज की कुछ अहम जानकारी शायद तोता दे दे। यही सोच कर वह तोता से सच्चाई को जानने में जुट गए। शराब धंधेबाज का अता पता पूछने लगे। लेकिन तोता भी अपने मालिक का सच्चा भक्त निकला। वह अपने मालिक और घर वालों की आवाज को शायद पहचानता था। इसलिए उसने रुपु कटोरे कटोरे के अलावा कुछ भी नहीं बोला। हालांकि गुरुआ पुलिस तोते से शराब धंधेबाज अमृत मल्लाह कहां गया। बार-बार पूछती रही पर तोते की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। 


उलटा तोता ने चुप्पी साध ली और अपनी गर्दन झुका कर शांत हो गया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस यह कह रही है कि अच्छा मिठु तो अमृत मल्लाह कटोरे में शराब बनाता है। इस पर भी तोता कुछ विशेष नहीं बोला। वह सिर्फ रुपु कटोरे-कटोरे ही बोलता रहा। इधर कन्हैया कुमार का कहना है कि यह एक कोशिश थी कि शायद कुछ जानकारी मिल जाए। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। तोता शायद अपने मालिक व उसके परिवार के लोगों की आवाज पहचानता है। जिसकी वजह से वह कोई जानकारी नहीं दे सका।  

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News