बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस ओपी से महज कुछ दूरी पर तिलक समारोह में हुई शराब पार्टी, नशे में धुत लोगों ने की फयरिंग, गोली लगने से दो घायल

पुलिस ओपी से महज कुछ दूरी पर तिलक समारोह में हुई शराब पार्टी, नशे में धुत लोगों ने की फयरिंग, गोली लगने से दो घायल

आरा. धोबहा  पी के बेहरा गांव में तिलक समारोह में बुधवार की देर शाम शराब की महफ़िल सजी थी। यहां जमकर शराब की पार्टी चल रही थी। उसी क्रम में नशे में धुत लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे तिलक में आये दो युवक को गोली लग गयी। जिसके कारण दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आश्चर्य की बात यह है कि जहां घटना घटी, वहां से महज कुछ ही दूरी पर धोबहा ओपी है। इतनी बड़ी शराब की पार्टी चली और गोली भी चली, इसका भनक पुलिस को नहीं लगा। सूत्रों की माने तो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असधन गांव से तिलक धोबहा ओपी के बेहरा गांव में भगवान सिंह के यहाँ आया था। भगवान सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह का तिलक था। उसी तिलक समारोह मे आय अतिथियों की खातिरदारी मे शराव पार्टी का आयोजन भी किया गया था, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए आरा के एक निजी नर्रसिंग होम ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना मे पुलिस एक युवक को हिरासत में लिया है। एक पिस्टल भी जप्त होने की बात बताई जा रही है। हांलाकि गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी का कोई अधि कारीक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

Suggested News