बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में दो पहिया वाहन से शराब बरामद, तस्कर मौके से फरार

गया में दो पहिया वाहन से शराब बरामद, तस्कर मौके से फरार

GAYA : बिहार में शराब बंदी कानून फेल होते दिख रहा है। क्योंकि तकरीबन 5 साल बाद भी अभी तक शराब तस्कर पर पुलिस प्रशासन शिकंजा नहीं कस पा रही है। प्रतिदिन बिहार में ना जाने कितने शराब माफिया शराब की तस्करी कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही तस्कर पुलिस प्रशासन की हाथ लगते है। घटना मोहनपुर थाना अंतर्गत इटवां बाजार का है जहां  एक दो पहिया वाहन को अंग्रेजी शराब सहित जब्त किया गया है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाई की गई है। जिसमें दो पहिया वाहन की रेजिस्ट्रेशन संख्या BR02AF 6618 पैशन प्रो है। जिस पर लदे अंग्रेजी शराब में 20 बोतल बियर , 780 एम एल के 4 बोतल इम्पीरियल ब्लू , 375 एम एल के 7 बोतल एवं 180 एम एल के 30 बोतल शराब को जब्त किया गया है। बरामद दो पहिया वाहन को मोहनपुर थाना लाया गया है। 

हालांकि कारोबारी पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहा है। मोहनपुर थाना अध्यक्ष विकाश चंद्र यादव ने बताया कि शराब से लदे दो पहिया वाहन को जब्त किया गया है। रेजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News