बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पुलिस के डर से भाग रहे शराब कारोबारियों ने होमगार्ड जवान को मारी टक्कर, दो तस्कर हुए गिरफ्तार

BIHAR NEWS : पुलिस के डर से भाग रहे शराब कारोबारियों ने होमगार्ड जवान को मारी टक्कर, दो तस्कर हुए गिरफ्तार

BHAGALPUR : भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र से शराब लेकर जा रहे हुंडई कार ने थाना के होमगार्ड कपिल कुमार को धक्का मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के सि्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है की दो युवक हुंडई कार से शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान युवक कार लेकर भागने लगा, जिसकी सूचना लोदीपुर थाना को दी गई। लोदीपुर थाना के गेट पर वाहन जांच किया जाने लगा। इस दौरान थाने के होमगार्ड कपिल को धक्का मारते हुए भागने लगा। लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों युवक गोड्डा से शराब लेकर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार इसकी डिलेवरी कहलगांव में होनी थी। हालांकि पुलिस इस पर जांच कर रही है। पुलिस इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि नवादा पुलिस इसका पीछा कर रही थी। भागने के दौरान होमगार्ड को धक्का मारते हुए भाग रहा था। 

पुलिस ने कार से करीब 143 लीटर शराब बरामद किया है। इसमें दो युवक मधेपुरा के छोटु व सहरसा के आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज पर भी छापेमारी की जा रही है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News