बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में 22 जनवरी को रॉयल गार्डनिया में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, की गई बड़ी तैयारी

बेगूसराय में 22 जनवरी को रॉयल गार्डनिया में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, की गई बड़ी तैयारी

BEGUSARAI :  22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लाखों स्थित रॉयल गार्डनिया रिसोर्ट में 22 तारीख को भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें न सिर्फ अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, बल्कि उपस्थित लोग भजन गाकर इस दिन का उत्सव भी मनाएंगे। साथ ही प्रसाद का लाभ उठाएंगे। ये बातें शुक्रवार को महमदपुर एनच 31 स्थित चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में कही। प्रेस वार्ता में डॉ. निशांत रंजन, डॉ. राहुल कुमार, दिनेश टिबड़ीवाल व अन्य उपस्थित थे। 

प्रेस वार्ता में डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने कहा की राम लला का प्राण प्रतिष्ठा एक अभूतपूर्व कार्यक्रम है। जो इतिहास में यह दर्ज हो रहा है। हम लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अपने आंखों से देख रहे हैं इससे ज्यादा खुशी की बात जीवन में कुछ नहीं हो सकता। पूरा विश्व राममय है। पूरे विश्व के लोग अपने-अपने देश में इस कार्यक्रम को देखेंगे। इस कार्यक्रम को हम लोग मिलकर इकट्ठे मनाएंगे और जो रामराज की कल्पना की गई है उस पर चलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राम एक मर्यादा पुरुष थे और उन्होंने जो जीवन जीने का तरीका बताया उस पर हम लोगों को चलने का प्रयास करना चाहिए। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए जो प्रयास हो है इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। इससे हमें एक नई ऊर्जा मिलेगी और रामराज्य स्थापित करने के लिए एक प्रेरणा भी मिलेगी।

प्रेस वार्ता में डॉ. निशांत रंजन ने कहा कि राम हमारे कुलगुरु हैं, कुल पुरुष है, आदर्श है, हमारी संस्कृति और हमारा धरोहर है। यहाँ के लोग भूखे रह सकते हैं लेकिन उनके दिल से राम नहीं निकाला जा सकता है। जो लोग इस चीज का उपहास कर रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए की देश के 140 करोड़ लोगों की भावना को आहत नहीं करना चाहिए। इस कार्यक्रम को हम सभी मिलकर एक उत्सव के रूप में मनाए। वहीं डॉ. राहुल कुमार ने कहा की राम का जीवन ही राम का संदेश है। उन्होंने जो जीवन जीया, हजारो वर्ष पहले जो उन्होंने एक आदर्श दिखाया वह आज भी मान्य है। 

रॉयल गार्डनिया में आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा हम समाज में एक सन्देश देना चाहते हैं कि हम लोग एक हैं, एक संप्रदाय के हैं, सब एक है कोई अलग-अलग नहीं है। और जो भी राम जी ने अपना संदेश दिया है उसका एक साथ मिलकर हम लोग पालन करेंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश टिबड़ीवाल ने कहा की यह हमारे लिए गर्व की बात है की हमारे जीते जी 500 वर्ष के इंतजार के बाद यह हमें देखने को मिल रहा है। 

रॉयल गार्डेनिया में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी आमंत्रित है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में भजन कार्यक्रम के साथ साथ अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। पुरे देश के साथ मिलकर जिले वासी इस महान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Suggested News