बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा नेता पंकज ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा सूखे की चपेट है बिहार, कुर्सी कुर्सी खेल रहे हैं नीतीश कुमार

लोजपा नेता पंकज ने सीएम नीतीश पर किया हमला, कहा सूखे की चपेट है बिहार, कुर्सी कुर्सी खेल रहे हैं नीतीश कुमार

GAYA : लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव पंकज सिंह ने कहा की बिहार की लगभग 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है और कृषि आधारित है। बिहार हमेशा से सीमित संसाधनों और सरकारों के उदासीनता के बावजूद एक उन्नत कृषि प्रधान राज्य रहा है। 

हर वर्ष बिन मौसम की बाढ़ झेलने वाले हमारे बिहार के किसान इस बार भीषण सुखाड़ से प्रभावित हैं, और उनकी मदद करने के बजाय बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार कुर्सी कुर्सी खेल रहे है। राजधानी में सरकार गठबंधन बदलने में व्यस्त है। अब जबकि बिहार सूखे की चपेट में पूरी तरह आ चुका है। दुखद बात ये है कि सूबे की हुक्मरान अभी तक कुंभकर्णीय निद्रा में सोए हुए हैं। 

लोजपा( रा) सरकार से सुखाड़ की स्थिति की वैज्ञानिक समीक्षा और किसानों को हुए उनके नुकसान के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करती है। लोजपा (रा)नेता पंकज सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों से कोरोना की मार झेल रहे किसानों ने भारी कर्जा लेकर फसल की बुआई की है। जिस वजह से सूखे के हालात ने किसानों को अवसाद का शिकार बना दिया है। 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेतागण  लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सूबे में सुखाड़ की स्थिति से अवगत कराती आ रही है। लेकिन सरकार ना जाने क्यों किसानों के प्रति उदासीन है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News