बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा (रा) ने संकल्प यात्रा के तहत बक्सर में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन, 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने का लिया संकल्प

लोजपा (रा) ने संकल्प यात्रा के तहत बक्सर में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन, 40 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने का लिया संकल्प

BUXAR : 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने पूरे दमखम के साथ मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए हैं। बक्सर के नगर भवन में जैसे ही भाकपा माले के नेताओं ने सबसे पहले जैसे ही चुनाव का शंखनाद किया। उसके बाद अन्य दल की नेताओं की बेचैनी बढ़ गई, उसके बाद भाजपा, जदयू, कांग्रेस, बसपा के बाद अब लोजपा  रामविलास के नेताओं ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के पांचवें चरण में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन किया। इस दौरान बिहार के सभी 40 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान 2020 में ही नीतीश कुमार का लुटिया डुबो चुके है। बिहार के लोगों से मिल रहे अपार जन समर्थन से 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन के नेताओं के टेन्ट और शमियाना उखड़ जाएगा।

क्या कहते है लोजपा प्रदेश अध्यक्ष

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा में पहुंचे लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया की बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के पांचवे चरण में बिहार के 28 वें जिला में हमलोग चिराग पासवान के सन्देश को लेकर बक्सर आये हुए है। जिसका मुख्य मकसद है की बिहार को देश में फर्स्ट बनाने के साथ ही,इस प्रदेश से बेरोजगारी दूर भगाना, शिक्षा का समुचित व्यवस्था करना, अपराध राज से इस बिहार को मुक्त कराना, किसानों के खेतों तक सुविधा पहुँचाकर हमलोगों की पार्टी एक तरफा विजय कैसे प्राप्त करे इस सोच के साथ हम इस यात्रा पर है।

चिराग मॉडल से 2020 में ही हो चुका है जदयू के सफाया

वही उन्होंने कहा कि चिराग मॉडल से 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही जदयू का सफाया हो गया है। जदयू के नेता वेंटिलेटर पर अपना अंतिम सांस गिन रहे हैं। जिस नौकरी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पीठ थपथपा रहे हैं। सच्चाई यही है कि केवल कागजों पर नौकरी मिल रहा है। 1 लाख 20 हजार के जगह 20-25 हजार लोगों को जॉइनिंग लेटर देकर जबरदस्ती अपना पीठ थपथपा रहे है। आज बिहार में शिक्षा का स्तर इतना गिर गया है कि बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक बिहार का मुख्यमंत्री के नाम तक नहीं बता पा रहे हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्य इस बिहार के लिए क्या होगा।

नीतीश कुमार के हाथ से खिसक चुका है जनाधार

वही लोजपा रामबिलास संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने बताया कि निटिसग कुमार का जनाधार पूरी तरह से खिसक चुका है। वह बेचैनी में कुछ भी बोल रहे है। और उनका दर्द छलक रहा है। आगामी चुनाव में एनडीए गठबन्धन तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टी के नेता पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी में लगे हुए है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट

Suggested News