बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में जलजमाव व सड़क निर्माण को लेकर स्थानीयों ने किया हंगामा, टायर जलाकर की आगजनी

मुजफ्फरपुर में जलजमाव व सड़क निर्माण को लेकर स्थानीयों ने किया हंगामा, टायर जलाकर की आगजनी

मुजफ्फरपुर. शहर के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया में जलजमाव और सड़क निर्माण कराने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सड़क जामकर बवाल काटने लगे। टायर जलाकर आगजनी कर रोड को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर निवर्तमान डिप्टी मेयर मान मर्दन शुक्ला मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर वहां से निकल गये। इसके बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर अक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराने में जुट गई है।

स्थानीय मुन्ना कुमार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से ये समस्या बरकरार है। कई बार मुखिया से लेकर विधायक तक को इससे अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। इसी से अक्रोशित होकर लोग सड़क पर उतरे हैं। जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे हैं।

मुन्ना ने बताया की वार्ड 5 और 6 का मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है। जगह जगह गड्ढे हैं। हमेशा जलजमाव रहता है। यहां पर एक मंदिर है। लेकिन, जलजमाव के कारण कोई भी दर्शन नहीं कर पाता है। बड़े बड़े अपार्टमेंट बना दिये गये हैं, लेकिन नाला नहीं है। सड़क पर ही पानी बहाया जाता है। इस कारण हमेशा जलजमाव रहता है। आवागमन में काफी परेशानी होती है, लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है।

Suggested News