बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

EXIT POLL: बिहार में एनडीए की बल्ले बल्ले, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

EXIT POLL: बिहार में एनडीए की बल्ले बल्ले, महागठबंधन का सूपड़ा साफ

PATNA : लोकतंत्र का महापर्व संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें 23 मार्च पर जाकर टिक गई है जब वोटो की गिनती होगी। लेकिन इस बीच अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही विभिन्न चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाए जाने लगे हैं। एग्जिट पोल में एक बार फिर बिहार में एनडीए की बल्ले-बल्ले दिख रही है। एग्जिट पोल में एनडीए को 32-38 सीटें मिलती दिख रही है। महागठबंधन को सिर्फ 2-9 सीट मिल सकती है।

बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव मेंबिहार में एनडीए को मोदी लहर के कारण 31 सीटें मिली थीं। जबकिकांग्रेस को दोऔर राजद के खाते में चार सीटें गई थीं। इसबार राजद के नेतृत्व में कांग्रेस, आरएलएसपी और हम को मिलाकर महागठबंधन बना है। दूसरी ओर जदयू अब एनडीए में शामिल है। रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी भी एनडीए का ही हिस्सा है।

 जानिए इसबार के एग्जिट पोल के आंकड़ें क्या तस्वीर बना रहे हैं...

आजतक-एक्सिस के पोल
 
 आजतक-एक्सिस के पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 38 से 40 सीटें, जबकि महागठबंधन को 2 सीटें मिल रही हैं।

टाइम्स नाउ-वीएमआर
 
 टाइम्स नाउ-वीएमआरएग्जिट पोल में एनडीए को 30 सीटें, जबकि महागठबंधन को 10 सीटें मिलने का अनुमानहै।
 
 एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल
 
 एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल ने बिहार में दी एनडीए को 34 सीटें, जबकी महागठबंधन को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

Suggested News