बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव : बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, पहले घंटे में 4.28 फिसद मतदान

लोकसभा चुनाव : बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, पहले घंटे में 4.28 फिसद मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे है। लगभग डेढ़ महीने चले लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

बिहार के 8 सीटों पर मतदान का कार्य चल रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। लोग अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। 

बिहार चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिहार में चुनाव के पहले घंटे कुल 4.28 फीसद मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा सासाराम में 6.78 प्रतिशत और सबसे कम पटना साहिब में 2.50 फीसद मतदान हुआ है। वहीं नालंदा में 4.00, पाटलीपुत्र में 2.75, आरा में 4.00, बक्सर में 4.00, जहानाबाद में 6.00 और काराकाट में 5.00 फीसद मतदान हुआ है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News