बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव : पटना डीएम कुमार रवि ने पत्नी के साथ डाला वोट

लोकसभा चुनाव : पटना डीएम कुमार रवि ने पत्नी के साथ डाला वोट

PATNA : लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। सातवें और अंतिम चरण के तहत आज पटना समेत बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान का कार्य चल रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाता मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं। 

लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकारी भी पीछे नहीं हैं। चुनाव कार्य में व्यस्त होने के बावजूद वे अपने मत का प्रयोग करने में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में पटना जिलाधिकारी कुमार रवि अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। 

पटना साहिब के बांकीपुर विधानसभा के बूथ नंबर 100 पर डीएम ने अपनी पत्नी के साथ अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक वोटर अपना मतदान सबसे पहले सुनिश्चित करें। आपका वोट देश को एक सशक्त सरकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिय वोट जरुर दें। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News