बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहली नजर का प्यार ! शादी समारोह में वीडियोग्राफर से हुई दुल्हे की बहन को मुहब्बत, बारात छोड़कर हुई फरार, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पहली नजर का प्यार ! शादी समारोह में वीडियोग्राफर से हुई दुल्हे की बहन को मुहब्बत, बारात छोड़कर हुई फरार, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

MUZAFFARPUR : कहते हैं की इश्क कहीं भी और किसी से भी हो सकती हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवाराघाट दामोदरपुर इलाके में शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया। जब शादी के दौरान वीडियोग्राफी करने आया युवक दूल्हे की बहन को लेकर बारात से ही फरार हो गया।

अब लड़की के पिता ने पुरे मामले को लेकर अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। लड़की के पिता ने थाने को दिये गये आवेदन में बताया है कि चार मार्च को उनकी पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई। लेकीन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

बाद में उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उसी के गांव का एक लड़का जो शादी में वीडियोग्राफी करने आया था। लड़की को साथ लेकर फरार है। सूचना पर वे लड़का के घर गये और उसके पिता से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने इससे इन्कार कर दिया। 

जबकि आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि लड़का उस लड़की को लेकर यहां आया था और बाद में यहां से चला गया। उन्होंने पुत्री को बहला फुसलाकर गायब करने के मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 




मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट 

Suggested News