बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमेरिका में लव.. देवघर में लिए सात फेरे, 7 समंदर पार आई दुल्हन संग बांका के छोरे ने रचाई शादी

अमेरिका में लव.. देवघर में लिए सात फेरे, 7 समंदर पार आई दुल्हन संग बांका के छोरे ने रचाई शादी

BANKA : शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई अजीबोगरीब शादियां (Unique Wedding In Bihar) और प्रेम कहानियां भी सुनने को मिलती हैं. कहा जाता है कि सच्चे प्यार में सरहदें मंजूर नहीं होती. ऐसा ही नजारा बिहार के बांका से सामने आया है. नई दुल्हन की चर्चा पूरे बांका जिले में हो रही है।इंग्लैंड की हेलेन को बांका के अमित से हुआ प्यार, भारत आकर हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

कहते हैं प्यार किसी भी सरहद का मोहताज नहीं होता और इसकी मिसाल देखने को मिली बिहार के बांका में, जहां एक  इंग्लैंड की लड़की ने भारत आकर बांका के चांदन प्रखंड के रहने वाले अमित से शादी की। बताया गया कि चान्दन प्रखंड के बिरनियां पंचायत के लुरीटांड  गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र अमित कुमार इंग्लैंड में इंजीनियर की नौकरी करता था। इसी क्रम में उसे इंग्लैंड की हेलेन नाम की लड़की से प्यार हो गया जो दोनों पक्ष के परिवारिक  सदस्य की सहमति से गुरुवार को देवघर के एक मैरिज हॉल में शादी करा दी।


हेलन को भारतीय संस्कृति है पसंद

इंग्लैंड की रहने वाली  को भारतीय संस्कृति बेहद पसंद है। यही वजह है कि उसने  इंग्लैंड की बजाय भारत आकर शादी करने का फैसला लिया। जिसके बाद  हेलन अपने परिजनों के साथ चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत लुरीटांड  पहुंची और 24 नवंबर की रात हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों ने  देवघर में शादी रचाई। ये शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। 

परिवार वालों की रजामंदी से प्यार हुआ मुकम्मल

अमित के पिता सुरेश राय बताते हैं कि हेलन की मां लूसी बैडली और पिता पैट्रिक बैडली की सहमति से दोनों की शादी गुरुवार को देवघर स्थित एक विवाह भवन में संपन्न हुई। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद थे। शादी में प्रखंड मुख्यालय के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर-वधू को आशीष दिया। इस दुल्हन को लेकर ग्रामीण महिलाओं में खासी उत्सुकता है। सभी उससे बातचीत करना चाह रहे हैं, मगर बिलायती बोल इसमें बाधा बन रही है। दुल्हन की भाषा को समझने में स्थानीय महिलाओं को परेशानी हो रही है।

Suggested News