बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बंगाली रीति रिवाज से की गयी माँ दुर्गा की विदाई, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

नालंदा में बंगाली रीति रिवाज से की गयी माँ दुर्गा की विदाई, महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

NALANDA : विजयादशमी खत्म होने के साथ ही दुर्गा प्रतिमा का अब विसर्जन किया जा रहा है। लोग भाव विह्वल होकर माँ दुर्गा की विदाई कर कर रहे हैं। इसी कड़ी में नालंदा के बिहारशरीफ में बंगाल के तर्ज पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर होली खेली। इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि जिस तरह हम माता को बेटी की तरह बिठा कर पूजा अर्चना करते हैं। वैसे ही विदाई के समय बेटी की तरह की सिंदूर लगाकर धूम धाम से विदाई देते हैं। उन्होंने कहा की माता से यही कामना करते हैं कि अगले साल तक परिवार के सभी सदस्य सुखी रहें। इस दौरान महिलाओं ने माता के जयकारे लगाते हुए जमकर खुशियाँ मनाई। माता के जयघोष से इलाके के वातावरण भक्तिमय हो गया।

बताते चलें की नव दिनों तक चले नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। वहीँ दसवें दिन विजयादशमी मनाई जाती है। इसके बाद माँ की बड़े धूमधाम के साथ विदाई की जाती है। इस दौरान माहौल गमगीन हो जाता हैं। कई जगहों पर माँ दुर्गा की बेटी की विदाई की जाती है।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News