बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत पर आलाकमान लेंगे फैसला, मदन मोहन झा बोले : कोई भी लगा सकता राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा

अनंत पर आलाकमान लेंगे फैसला, मदन मोहन झा बोले : कोई भी लगा सकता राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कांग्रेस में एंट्री को लेकर पार्टी का प्रदेश नेतृत्व ऊहापोह की स्थिति में है। एक तरफ मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए रोड शो में शामिल हो रहे हैं वही दूसरी तरफ सदाकत आश्रम में बैठे प्रदेश अध्यक्ष इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहे कि वह अनंत सिंह का पार्टी में स्वागत करें भी या नहीं। 

आलाकमान का नाम लेकर झाड़ लिया पल्ला

कांग्रेस में अनंत सिंह की एंट्री को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का कन्फ्यूजन आज देखते बना। अनंत सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं इसे लेकर मदन मोहन झा ने केवल इतना ही कहा कि इस पर कोई भी फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। हालांकि मदन मोहन झा को इस बात का भी अंदाजा है कि अनंत की एंट्री किसके कंधे पर बैठकर हो रही है लिहाजा उन्होंने लगे हाथ यह भी कह दिया कि जो कोई भी सदाक़त आश्रम में आएगा उसका स्वागत करेंगे। कांग्रेस के रोड शो में अनंत सिंह के शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगता है तो इसमें कोई हर्ज नहीं। 

आरजेडी की नाराजगी का दिखा डर

अनंत सिंह को लेकर बयान देते वक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को शायद इस बात का डर सता रहा था कि कहीं सहयोगी दल आरजेडी इस मसले पर नाराज ना हो जाए। मदन मोहन झा बार-बार केवल यही कहते रहे कि पार्टी में किसी के भी शामिल होने और चुनावी टिकट पर फैसला केवल आलाकमान लेगा।

Suggested News