बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मगध विवि कर्मी के दो वर्षीय बेटे की टंकी में गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मगध विवि कर्मी के दो वर्षीय बेटे की टंकी में गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA : मगध विश्वविद्यालय परिसर के जर्जर स्थिति में रहे शौचालय की टंकी में दो वर्षीय बच्चे को गिरने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है। जहाँ दो वर्षीय बच्चा मुकु अपनी दादी के साथ अपने आवास के बगल में टहल रहा था। थोड़े देर बाद उसकी दादी कोई काम से अपने रूम में चली गई।

कुछ देर बाद जब बच्चा वापस नहीं आया तो उसे खोजने के लिए परिजन इधर उधर खोजने लगे। लेकिन बच्चा पास में ही कई वर्षो से पड़े जर्जर स्थिति में शौचालय की टंकी में गिरा पड़ा था। परिजन आनन फानन में मुकू को चिकित्सक के पास लेकर गए। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

आवास में रह रहे अन्य कर्मियों ने इसे मगध विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताया है। कई लोगो ने कहा की ये टंकी बहुत दिनों से जर्जर स्थिति में है। जानकारी देने के बाद भी ना तो इस टंकी को भरवाया गया और ना ही इसे बनाया गया। इसका नतीजा आज एक छोटे बच्चे की गिरने से मौत हो गई है।

मृत बच्चा मगध विश्वविद्यालय के सूचना शाखा में कार्यरत रमाशंकर सिंह उर्फ सोनू का पुत्र मूकू था। इस घटना की जायजा लेने के लिए मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव समीर कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News