बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में महाभारत: राजद ने दोनों सीट पर उतारे उम्मीदवार, नामों का किया एलान

महागठबंधन में महाभारत: राजद ने दोनों सीट पर उतारे उम्मीदवार, नामों का किया एलान

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर के आरजेडी ने 2 नामों का ऐलान कर दिया है. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नामों का ऐलान किया. आरजेडी ने गणेश भारती को कुशेश्वरस्थान और और अरुण साह तारापुर से उम्मीदवार बनाया है। राजद के इस फैसले से कांग्रेस भारी गुस्से में है। कांग्रेस नेतृत्व आगे की रणनीति पर मंथन कर रहा है।

बता दें की महागठबंधन में कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर कांग्रेस और राजद में भिड़ंत हो गई है। कांग्रेस हर हाल में पुराने फार्मूले के आधार पर कुशेश्वरस्थान सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी ने नाम तो घोषित नहीं किया है लेकिन कैंडिडेट  करीब-करीब तय कर लिया है। कांग्रेस के नेता बार-बार यह दावा कर रहे थे कि कुशेश्वरस्थान सीट हमारी है और पार्टी वहां से चुनाव लड़ेगी। 

2020 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के कैंडिडेट वहाँ से चुनाव लड़े थे। लेकिन इस बार उप चुनाव में राजद ने कांग्रेस की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है और उप चुनाव में दोनों सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।अगर कांग्रेस पीछे नहीं हटी और कुशेश्वरस्थान सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दी तो फिर महागठबंधन छिन्न-भिन्न हो जाएगा।



Suggested News