बांका में किसानों ने 'महाधरना' का किया आयोजन, कहा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें राज्य सरकार

BANKA : जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के शहर के बस स्टैंड पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मृणाल शेखर के नेतृत्व में किसानों के साथ मिलकर बांका जिला एवं अमरपुर प्रखंड को सुखाड़ घोषित करने को लेकर महा धरना का आयोजन किया गया।


इस मौके पर किसानों ने कहा की जिले में बारिश ना होने के कारण इस साल खेती ना के बराबर हुई है।  तकरीबन बीस फीसदी भी धान रोपनी नहीं हो पाई है। जिसको लेकर किसान बहुत चिंतित हैं। सरकार से यह मांग है कि बांका जिला को सुखाड़ घोषित कर दिया जाए। वही किसानों ने बताया कि यदा-कदा विद्युत उपकरण के द्वारा सिंचाई कर खेती की गई है। लेकिन बारिश ना होने के कारण जो रोपाई की गई है वह भी खत्म होने के कगार पर है। इसके मद्देनजर सरकार से बांका जिला को सुखाड़ घोषित करने की मांग की जा रही है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मृणाल शेखर ने बताया की जिले भर में बारिश ना होने के कारण जो फसल उपजाऊ हुआ करता था। वह इस साल बारिश ना होने के वजह से नहीं हो पा रहा है। वहीं सरकार को किसानों के प्रति किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। 

साथ ही बताया की नीतीश सरकार दल बदल कर अपनी सरकार को बचाने में लगी है। जब तक बांका जिले को सुखाड़ घोषित नहीं किया जाएगा। तब तक हम  सभी प्रखंडों में हम सभी जिला के किसान  सुखाड़ को लेकर महा धरना का आयोजन करते रहेंगे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार की रिपोर्ट