बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, नाराज तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस से बनाई दूरी

 महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, नाराज तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस से बनाई दूरी

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन का ऐलान हो गया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल को सात सीटें दी गई हैं।

महागठबंधन के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दूरी बना ली। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी नाराज हैं। तेजस्वी की गैरमौजूदगी में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान किया। इसके मुताबिक 43 पर जेएमएम, 31 पर कांग्रेस और 7 सीटों पर आरजेडी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। गठबंधन के सीएम पद का चेहरा हेमंत सोरेन ही होंगे। उन्होंने साफ किया कि किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। अग बागी होकर नेता मैदान में उतरते हैं, तो उनपर तत्काल कार्रवाई होगी। गठबंधन से बाहर किया जाएगा।
 
 देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकटा, छतरपुर और हुसैनाबाद आरजेडी के खाते में गई हैं. हालांकि तेजस्वी की नाराजगी के सवाल पर वे कन्नी काट गये।जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि आरजेडी से बात चल रही है। आरजेडी को साथ लाने की कोशिश जारी है।


Suggested News