बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PM मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप-हवन पूजा, MLC सच्चिदानंद राय ने पांच सौ गरीबों में बांटे कंबल

PM मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप-हवन पूजा, MLC सच्चिदानंद राय ने पांच सौ गरीबों में बांटे कंबल

पटना. हरपुर शिवालय में बिहार विधान पार्षद सचिदानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय का पाठ हवन-पूजन किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने पांच सौ गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान सचिदानंद राय ने कहा कि 5 जनवरी को पंजाब में पीएम के काफिले को रोका गया, उसमें पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था। पीएम की सुरक्षा में इस तरह की चूक शर्मनाक है और पूरे देश के लिए यह चिंता का विषय है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव से पीएम की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्र के लिए काम करते हैं, उनकी सुरक्षा में चूक होना सोची समझी साजिश थी। बाबा दामोदर दास, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह, वशिष्ट कुंवर, गुड्डू चौधरी, रामजी कुंवर और शैलेश पांडेय आदि इस महामृत्युंजय जाप में शामिल हुए।

Suggested News