बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में ॐ नमः शिवाय की गूंज

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में ॐ नमः शिवाय की गूंज

PATNA : आज महाशिवरात्रि है। इस पावन मौके पर राजधानी पटना सहित राज्यभर के शिवालयों में भक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं। फाल्गुन मास की शिवरात्रि का महत्व अधिक होता है इसलिए इसे महाशिवरात्रि का नाम दिया गया है। 

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह भी कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर का शिवलिंग अवतार हुआ था। सुबह से ही पटना के शिवालयों में महाआरती के बाद भक्त भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। सोमवार के दिन महाशिवरात्रि होने के कारण दुर्लभ संयोग इस महापर्व को खास बना रहा है।

कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिवजी पहली बार प्रकट हुए थे। रुद्राभिषेक के लिए भी आज का दिन बेहद खास माना गया है। शिव मंदिरों में आज रात को शिव-पार्वती का विवाह संपन्न होगा।

Suggested News