बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महेश्वर हजारी बने विधानसभा के नए अंतरिम स्पीकर, विजय सिन्हा के फैसले को नीतीश सरकार ने दिया बड़ा झटका

महेश्वर हजारी बने विधानसभा के नए अंतरिम स्पीकर, विजय सिन्हा के फैसले को नीतीश सरकार ने दिया बड़ा झटका

पटना. महेश्वर हजारी को बिहार विधानसभा के नए अंतरिम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्हें इस पद पर नियुक्त करने से इसे पूर्व विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के उस फैसले को बड़ा झटका माना जा रहा है जिसमें उन्होंने सदन के अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र नारायण यादव के नाम की घोषणा की थी. एक प्रकार से इसे सीएम नीतीश का विजय सिन्हा को दिया गया बड़ा झटका माना जा रहा है.
दरअसल, जदयू से आने वाले महेश्वर हजारी वर्तमान में बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पहले बिहार राज्य में उद्योग विभाग, योजना और विकास विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया है। इससे पहले उनके पास शहरी विकास और आवास विभाग का प्रभार था, जिसमें उन्होंने पटना मेट्रो और न्यू पटना मैप प्लान जैसे कई काम किए थे। बाद में उन्हें पीडब्ल्यूडी (भवन निर्माण विभाग) का प्रभार मिला।

वह बिहार विधान सभा में तीन बार विधायक रहे। हजारी रामविलास पासवान के चचेरे भाई हैं। उन्होंने रामविलास के भाई रामचंद्र पासवान को हराया। उनके पिता, रामसेवक हजारी, समाजवादी राजनीतिज्ञ थे और बिहार विधानसभा में आठ बार विधायक थे, और वे लोकसभा में एक सांसद के रूप में छठे आम चुनाव के लिए चुने गए थे।

अब उन्हें राज्य में राजनीतिक उठापटक वाले माहौल में विधानसभा चलाने की अहम जिम्मेदारी दी गई है. बुधवार दोपहर 2 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर दो घंटे चर्चा होगी. ऐसे में सदन को चलाने का अहम काम हजारी के जिम्मे रहेगा. 


Suggested News