बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक और कत्ल! सुल्तानगंज के बाथ थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारकर हत्या

एक और कत्ल! सुल्तानगंज के बाथ थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारकर हत्या

भागलपुर। इस वक्त भागलपुर जिले के  बाथ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में सुल्तानगंज के बाथ थाना क्षेत्र के बडुवा नदी के समीप एक महिला का पुलिस ने शव बरामद किया है। महिला के सर में दो गोली मारी गई है। जिससे कि उसकी मौत हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया है। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाथ थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गया है कयास लगाया जा रहा है कि उक्त महिला कि कहीं और हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के ख्याल से सुनसान जगह पर लाकर उसे फेंक दिया गया हो। उक्त महिला के उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। महिला की पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल शव मिलने के बाद इलाके में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Suggested News