बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया

DESK: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक बार फिर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से इस घोटाले के कथित संलिप्तता के आरोप में एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया है। जानकारी अनुसार, सट्टेबाजी ऐप मामले में बीते 13 अप्रैल मुंबई पुलिस के सामने साहिल खान अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए थे। बंबई उच्च न्यायलय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उन्हें शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, मुंबई साइबर प्रकोष्ठ के विशेष जांच दल ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।  अधिकारी ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया गया।

इसके पहले भी साहिल खान को बीते दिसंबर 2023 में एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन एक्टर तब भी नहीं पेश हुए थे। वहीं वे 13 अप्रैल को साहिल सट्टेबाजी ऐप मामले के सिलसिले में मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। गौरतलब है कि, महादेव बेटिंग ऐप केस काफी लंबे समय से चर्चा में है। इस मामले में कई सेलेब्स का नाम भी सामने आया था। इसी के साथ केस में एक्टर साहिल खान का नाम भी जुड़ा था, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी। 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसआईटी का गठन किया है।  एसआईटी विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों और राज्य में कुछ वित्तीय एवं रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है।

Suggested News