बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखदेव सिंह को मुख्य सचिव पद से हटाया गया, एल खिंग्याते बने नए मुख्य सचिव

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखदेव सिंह को मुख्य सचिव पद से हटाया गया, एल खिंग्याते बने नए मुख्य सचिव

रांची. झारखंड के मुख्य सचिव बदल दिए गए हैं. झारखंड सरकार ने बुधवार को एक अहम निर्णय लेते हुए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को एटीआई का निदेशक बनाने की अधिसूचना जारी की. वहीं नए मुख्य सचिव के रूप में एल खियांग्ते को जिम्मेदारी दी गई है. नए मुख्य सचिव बने एल खिंग्याते इसके पहले वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर थे. 

गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के तुरंत बाद ही सुखदेव सिंह को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था। सुखदेव सिंह वर्ष 2020 से ही राज्य के मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे। उनको हटाने की वजह क्या है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

एल खियांग्ते 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. टीआई के महानिदेशक नियुक्त किए गए मौजूदा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

Suggested News