बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में हुआ बड़ा सड़क हादसा, पुल से नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, हादसे में मुखिया, उप सरपंच और वार्ड सदस्य की मौत, चार की हालत नाजुक

रोहतास में हुआ बड़ा सड़क हादसा, पुल से नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, हादसे में मुखिया, उप सरपंच और वार्ड सदस्य की मौत, चार की हालत नाजुक

SASARAM : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मुखिया समेत तीन लोगों को दर्दनाक मौत हो गई। । मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला पंचायत के वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिनका सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।  मृत मुखिया चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के नेता थे।  पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

 कार्यक्रम से लौटने के क्रम में हुआ हादसा 

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कुल सात व्यक्ति एक रिश्तेदार के घर हो रही शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो काफी तेज गति से जा रही थी, तभी तभी दिनारा थानाक्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल पर स्कॉर्पियो चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस घटना में वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उस स्कॉर्पियो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया शव 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। फिर घायलों को दिनारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उस घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के डेडबॉडी को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया सहित अन्य के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।


Suggested News