बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया खास संदेश, अब नई पारी में नई जिम्मेदारी

सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने पर  मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया खास संदेश, अब नई पारी में नई जिम्मेदारी

DESK. सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें अपनी बधाई दी. साथ ही सोनिया गांधी की नई सियासी पारी के लिए खास संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत करने पर मेरी शुभकामनाएं। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के दौर में उनका साहस, लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति को मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली. सोनिया राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गईं हैं. ये पहली बार है जब सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं. राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. सोनिया गांधी सहित कुल 14 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई. सोनिया गांधी का राजसभा के लिए निर्वाचन राजस्थान से हुआ है. 

सोनिया गांधी से पहले नेहरू-गांधी परिवार के सिर्फ दो सदस्य ही राज्यसभा सदस्य रहे हैं। दोनों ही महिलाएं थीं। इनमें से एक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी, जबकि दूसरी उमा नेहरू थी। दरअसल, उमा नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चचेरे भाई की पत्नी थी। उमा का कार्यकाल 1962-1963 में रहा था। वहीं, 1964 में इंदिरा गांधी राज्यसभा पहुंची। इंदिरा गांधी 1964 से 1967 तक राज्यसभा सदस्य रहीं। दोनों नेताओं ने राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। इंदिरा जब पहली बार प्रधानमंत्री बनीं, उस वक्त वह राज्यसभा की ही सदस्य थीं। 1967 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी। 

सोनिया गांधी इसके पहले रायबरेली से लोकसभा सदस्य रही. 1999 में सोनिया उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचीं। 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार चार बार रायबरेली सीट से सोनिया लड़ीं और जीतीं। अब उनकी नई पारी राज्यसभा में शुरू हुई है. अगले छह वर्षों के लिए राज्यसभा में सोनिया गांधी का कार्यकाल रहेगा. 


Suggested News