बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ममता के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री हुए आग बबूला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ममता के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री हुए आग बबूला

DESK. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे (टीएमसी) इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आदिवासी महिला अब भारत की राष्ट्रपति है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका (टीएमसी नेता अखिल गिरि) भंडाफोड़ हो। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम महिला हैं और उनके कैबिनेट के एक मंत्री ने हमारे आदिवासी राष्ट्रपति पर ऐसी अभद्र टिप्पणी की है। यह हमारी अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी प्रभावित करता है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासी समुदायों को परेशान करना जारी रखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ऐसे नेता को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियों के लिए देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

बता दें कि नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी एक वीडियो में कहते हुए नजर आते है कि 'हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति (भारत के) के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं? शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में अशांति की घटना के बाद अखिल गिरि यहां पहुंचे थे।  


Suggested News