बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर मनचले ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : छेड़खानी की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मी पर मनचले ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

VAISHALI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। यहाँ तक की अपराधियों में अब पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। इसी कड़ी में आज एक मनचले ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को चाक़ू मारकर जख्मी कर दिया। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की कुछ मनचले एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस बात की शिकायत महिला ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान से की। 

नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर तैनात पुलिसकर्मी ने जब महिला की शिकायत के बाद युवक से पूछताछ करने गया। तभी युवक ने अपने जेब से चाकू निकालकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। चाकू के वार से बचने के लिए पुलिसकर्मी ने जब अपना हाथ लगाया तो दाहिने हाथ की उंगली कट गई। जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। 

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 

Suggested News