बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर पर सुशील मोदी के बातों से मांझी की पार्टी ने जताई असहमती, कहा - हमारे जैसे छोटे दलों से आपका अस्तित्व

प्रशांत किशोर पर सुशील मोदी के बातों से मांझी की पार्टी ने जताई असहमती, कहा - हमारे जैसे छोटे दलों से आपका अस्तित्व

PATNA : बिहार में प्रशांत किशोर की राजनीतिक पारी शुरू करने को लेकर सभी बडे़ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें सबसे बड़ी बात बिहार के पूर्व  उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कही थी। सुशील मोदी ने कहा था कि बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलावा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने लिखा था कि लोकतंत्र में किसी को भी राजनीतिक प्रयोग करने या दल बनाने की पूरी आजादी है, इसलिए देश में सैकड़ो दल पहले से हैं। अब इस भीड़ में यदि कोई अतिमहत्वाकांक्षी व्यक्ति  एक नई नहर बनाना चाहता है, तो इससे सदाबहार नदियों को क्या फर्क पड़ेगा  कहने को तो यह बात सुशील मोदी ने प्रशांत किशोर के लिए कहा था, लेकिन यह बात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम को नागवार गुजरी है। हम ने सुशील मोदी की बातों पर आपत्ती जताते हुए कहा कि छोटी पार्टियों के अस्तित्व पर सवाल उठाना सही नहीं है, क्योंकि छोटी पार्टियों के कारण ही उनका अस्तित्व कायम हैं।

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कुछ बड़े दलों के नेता छोटे दलों को  आजकल अनाप शनाप टिप्पणी कर रहे है। लेकिन वह भूल रहे हैं कि कभी वह छोटे दलों में शामिल थे। इसलिए किसी को कम आंकने की कोशिश न करें।

छोटे दलों के कारण सियासत में आए

हम प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में एक वक्त था जब छोटे दलों के साथ गठबंधन कर यहां की सत्ता तक पहुंचे थे। इसलिए किसी को भी छोटा कहने से कई बार सोचें। दानिश रिजवान ने इस दौरान कहा कि हमारे कारण ही आज सरकार चल रही है। 

Suggested News