बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बोले मनोज तिवारी, कांग्रेस ने बिहार के होनहार कलाकार का अपमान किया

सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बोले मनोज तिवारी, कांग्रेस ने बिहार के होनहार कलाकार का अपमान किया

PATNA : बिहार में पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया. इससे पहले भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले का चुनावी कार्ड खेलते हुए वोटरों के बीच मैदान में रखा. 

बीजेपी के युवा प्रत्याशी अतुल कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार के होनहार कलाकार का अपमान किया है. महाराष्ट्र में कॉंग्रेस की सरकार है और वहाँ उसकी एक एफआईआर तक नहीं हुई. 

यही नहीं यहाँ की पुलिस जब मौत मामले मै जाँच करने मुंबई  गयी तो उसे क्वारन्टीन कर दिया गया. उन्होंने कहा कि उनको जान से मारने की धमकी भी मिल रही है. इसकी जानकारी उन्होंने चुनाव आयोग को दे दी है. 

मनोज तिवारी ने अपने गाने के अंदाज़ से मौजूद लोगों के बीच समां बांध दिया. उन्होंने चुनावी सभा मे तेजस्वी यादव के नौवीं पास होने पर जमकर चुटकी भी ली. वहीँ मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में भोजपुरी में गाना गाकर भीड़ को बांधे रखा. 

पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News