बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पहुंचे मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव के प्रतिरोध मार्च की निकाल दी हवा, कही यह बात

पटना पहुंचे मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव के प्रतिरोध मार्च की निकाल दी हवा, कही यह बात

PATNA : चेतना रैली निकलती है, जनजागरण रैली निकलती है, लेकिन प्रतिरोध रैली, यह कैसी रैली है, जिसके नाम में ही प्रतिरोघ है, प्रतिरोध किसी समस्या का निदान नहीं है। यह कहना है भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी का। तुलसीदास जयंती के अवसर पर लंबे समय बाद पटना पहुंचे भाजपा सांसद ने न्यूज4नेशन के साथ बातचीत में तेजस्वी यादव, राजद की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि राजद के लोग पिछले 25-30 साल से सिर्फ प्रतिरोध ही करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कभी सत्ता में रहते हुए प्रतिरोध किया, अब सत्ता से बाहर हैं तो फिर प्रतिरोध कर रहे हैं। अब जनता तय करेगी कि जो लोग गोली, बम और जंगलराज से आए हैं उन्हें यहां की जनता जवाब देगी। मनोज तिवारी ने कहा कि अगर उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार से इतनी चिंता है तो जनता के पास जाएं, यूं सड़क पर लोगों को क्यों परेशान कर रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी के लिए चिंतित

मनोज तिवारी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के शासन में देश किस ऊंचाई पर पहुंच गया है। लेकिन भी हमारे प्रधानमंत्री चिंतित हैं कि ऐसा क्या किया जाए, कि जनता के बीच जा सकें। पूरी पार्टी इस पर चिंतित दिख रही है।

बिहार संस्कृति को दुनिया में फैला रहे

कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी अपने भोजपुरिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा हम लोग बिहार की भोजपुरी संस्कृति को पूरी दुनिया में फैला रहे हैं। अच्छा लगता है जब लोग बिहार के बारे में बात करते हैं। 



Suggested News