हाजीपुर में तैयार होते हैं फेविक्विक, डेटॉल सहित कई ब्रांडेड प्रोडक्ट्स, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस भी हो गई हैरान

हाजीपुर में तैयार होते हैं फेविक्विक, डेटॉल सहित कई ब्रांडेड

HAJIPUR : अगर आप ब्राण्डेड कम्पनी का सामान इस्तेमाल करने का शौकीन हैं तो हो जाए सावधान। जिले में ब्रांडेड के नाम डुप्लीकेट सामान बनाया जा रहा है।‌ जिसका खुलासा हाजीपुर में नगर थाना कि पुलिस ने किया है। साथ ही पुलिस ने लाखों रुपये का सामान बरामद भी किया है। 

पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन मोहल्ला के एक मकान में ब्राण्ड प्रोटेक्शन प्रा. लिमिटेड कम्पनी के नाम का डुप्लीकेट समान का निर्माण किया जा रहा था। कम्पनी और पुलिस के सहयोग से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने ब्रान्डेड  कंपनी का क्रीम,लोशन, फेविक्वीक , शेम्पू बेबी शेम्पू, पाउडर,  डिटॉल सहित कई और महंगा समान नकली जब्त किया गया है। पुलिस सामान बनाने वाली गैंग को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस डुप्लीकेट समान बनाया वालीं गैंग को गिरफ्तार करने में लगी हुई हैं।

कम्पनी के अधिकारी मो. सहदुल्लाह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर में बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कम्पनी का नकली समान बेचा जा रहा है।जिसके बाद टीम ने शहर में पता लगना शुरू किया,जिसके बाद कम्पनी को पता चला कि नगर थाना के बाग दुल्हन मोहल्ला में एक मकान में लाखों रुपए का नकली समान रखा हुआ है। छापेमारी के समय कंपनी के  अधिकारी एवं पुलिस के टीम भी मौजूद थे। 

वहीं सदर डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि कॉपी राइट एक्ट के तहत नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसमें जो लोग शामिल है उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

उन्होंने  बताया कि पटना से ब्रांड प्रोटेक्शन कम्पनी की टीम आईं थी जिसके बाद छापेमारी किया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान घर के सभी लोग फरार थे।

REPORT - RISHAV KUMAR