बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रात में पटना से उड़ान भरनेवाली कई फ्लाइट स्थगित, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई की कई उड़ानें स्थगित

रात में पटना से उड़ान भरनेवाली कई फ्लाइट स्थगित, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई की कई उड़ानें स्थगित

PATNA : पटना से रात्रि में हवाई सफर का आनंद अगले कुछ महीने के लिए बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट के ताजा शिड्यूल में से कुल सात जोड़ी विमानों को हटा दिया गया है। इनमें रात में आने-जाने वाले तीन जोड़ी विमानों की आवाजाही भी बंद कर दी है। यही नहीं अन्य चार जोड़ी विमानों का ऑपरेशन भी बंद कर दिया गया। जिसके बाद अब यहां 130 की जगह सिर्फ 114 विमानों की ही आवाजाही होगी। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन यहां फिर से यहां फिर से फ्लाइट की टाइमिंग को बदला जा सकता है। 

ज्यादातर इंडिगो की फ्लाइट

पटना एयरपोर्ट से रात में उड़ान भरनेवाली जिन फ्लाइट को बंद किया गया है, उनमें इंडिगो की दिल्ली की रात 11:55 बजे और रात 1:30 बजे की फ्लाइट बंद कर दी गई है। वहीं रात 11 बजे और रात 2.05 बजे की बेंगलुरू की फ्लाइट भी बंद कर दी गई है। इसी तरह इंडिगो की ही रात 1:40 बजे हैदराबाद, मुंबई की रात 10:30 बजे और अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे की फ्लाइट अब बंद कर दी गयी है।

कुहासे के बताया जा रहा है कारण

रात की फ्लाइट रद्द करने का कारण कुहासे को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आनेवाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ कुहासे भी बढ़ेंगे। जिसके कारण रात में उड़ान भरनेवाले कम से कम पांच जोड़ी फ्लाइट को बंद किया जा सकता है। एक दिसंबर को फिर नया शिड्यूल जारी होने की उम्मीद है।

दिल्ली के लिए अब सुबह में फ्लाइट, रात में 11 के बाद कोई उड़ान नहीं

विमानों के रद्द करने के बाद अब दिल्ली के लिए पहला विमान सुबह में गो एयर का है, जो पटना से 7:45 बजे उड़ान भरेगा जबकि आखिरी फ्लाइट इंडिगो की रात 10:40 बजे की है।

राजधानी पटना के जेपी एयरपोर्ट के लिए यह सप्ताह बेहद चर्चा वाला रहा है। पहले यात्रियों को दूसरे प्लेन में बैठाया गया, फिर फ्लाइट की टाइमिंग बदले जाने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं एक दिन पहले मुंबई पटना फ्लाइट में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण 170 यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई थी। उस समय विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी, किसी तरह प्लेन के पटना में लैंड कराया गया। 

Suggested News