बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण में सरकार के एक आदेश से खत्म हो गई स्कूलों की कई समस्याएं, 103 स्कूलों को किया गया मर्ज

सारण में सरकार के एक आदेश से खत्म हो गई स्कूलों की कई समस्याएं, 103 स्कूलों को किया गया मर्ज

CHAPRA : शिक्षा विभाग ने सारण के 103 भवनहीन भूमिहीन स्कूलों को मूल विद्यालय में विलीन कर दिया है। जहां पर यह टैग किए गए थे। यानी अब इनकी पहचान मूल विद्यालय ही होगा ना की जिस स्थान से आए थे। वह नाम। विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के अपनाए जाने से विभाग की एक साथ कई परेशानियां दूर हो गई है। फिलहाल भवन बनाने के टेंशन से निजात मिलेगा। अलग-अलग मध्यान भोजन, अलग-अलग हाजिरी, अलग-अलग उपस्कर और अलग-अलग संसाधन आदि के झंझट से भी मुक्ति मिल गई है। अब एक स्कूल, एक संसाधन, एक पणजी और एक एमडीएम व्यवस्था के तहत स्कूल चलेंगे।

अमनौर प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर धोबाही, एम एस बलहा, एमएस जुगनी परसा, पीएस नवादा। छपरा सदर में पीएस तुर्कवालिया केएमएस साधा, यू एम एस मगाईदीह, यू एम एस महतो मूसेहरि, यू एम एस बतानी, यू एम एस उदयपुरा, पीएस खवासपुर,यू एस रावल राय के टोला, एम एस बदलू टोला। दरियापुर प्रखंड में यू एम एस भगवानपुर,यू एम एस बजहिया,यू एम एस ककरहाट,यू एमएस बनवारिपुर, यू एम एस धरमगत। दिघवारा प्रखंड में यू एम एस सैदपुर झौवा, यू एम एस तरवा कन्या, पी एस अभिमान पट्टी, पी एस सुवर्णा। एकमा प्रखंड में यू एमएस जमनपुरा। गरखा प्रखंड में एम एस महमदा गड़खा, पी एस बीबीपुर, यू एम एस मनोहर बसंत, पीएस रामगढ़ा, यू एम एस चैनपुरवा, यू एम एस मैकी, एमएस केवानी, यू एम एस सरगत्ती। इसुआपुर प्रखंड में यू एम एस सतासी, एम एस गलीमापुर। जलालपुर प्रखंड में पीएस पारस खान, यू एम एस मिश्रबलिया, यू एम एस भटवालिया। लहलादपुर प्रखंड में पीएस सेंडुआर, एन पी एस बदरजिम्मी, एन पी एस बानपुर लतीफ। मकेर प्रखंड में पी अब रामपुरदर्प, यू एम एस चंद पट्टी, यू एम एस हेजल पुर, एम एस भाटा, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पांडे टोला, प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर लगूनिया। मांझी प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोला, मध्य विद्यालय डूमडुमा 1, प्राथमिक विद्यालय संस्कृत पाठशाला दक्षिण टोला, प्राथमिक विद्यालय नरपलिया हिंदी, मध्य विद्यालय लागुनी। मढ़ौरा प्रखंड में मध्य विद्यालय गौरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरपुर। नगर प्रखंड में कन्या प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबवाल। पानापुर प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारवा बसहिया, प्राथमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर, आदर्श मध्य विद्यालय रामपुर रुद्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिठौरा, मध्य विद्यालय धनुकी, मध्य विद्यालय सतजोरा। परसा प्रखंड में कन्या प्राथमिक विद्यालय उत्तमपुर, मध्य विद्यालय मोलनापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोहड़ा हिंदी। रिविलगंज प्रखंड में जय प्रभा उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटका बैजू टोला, प्राथमिक विद्यालय चैन छपरा, मध्य विद्यालय भडपा, प्राथमिक विद्यालय जेल शहर। सोनपुर प्रखंड में मध्य विद्यालय राहर दियारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बटरौली 1, प्राथमिक विद्यालय सप्ताचक खड़ीका, कन्या मध्य विद्यालय खडीका, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नयागांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौडीहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर, मध्य विद्यालय बाजितपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परमानंदपुर,  प्राथमिक विद्यालय हस्ती टोला, प्राथमिक विद्यालय नया परवेजाबाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरपुर, प्राथमिक विद्यालय संस्कृत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाहराम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवल टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बदुराही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर। तरैया प्रखंड में मध्य विद्यालय भटगाई हिंदी, मध्य विद्यालय टीकमपुर, प्राथमिक विद्यालय देवाधि पूरब टोला, प्राथमिक विद्यालय लावा, प्राथमिक विद्यालय पंचभिंडा धोबी टोला, प्राथमिक विद्यालय सरिया बसंत चौहान टोला, प्राथमिक विद्यालय बिलहरी, प्राथमिक विद्यालय पडरौना दलित टोला, प्राथमिक विद्यालय गवनदरी पूरब टोला, प्राथमिक विद्यालय रामकोला, प्राथमिक विद्यालय अकुचक, मध्य विद्यालय डुमरी को मर्ज किया गया है। 

इस तरह सारण में मर्ज किए गए कुल स्कूल की संख्या 103 है। मर्ज किए गए कुल छात्र 9023, मर्ज किए गए कुल शिक्षक 246, शिफ्टिंग के बाद छात्रों की संख्या : 42805, शिफ्टिंग के बाद शिक्षकों की संख्या: 939, वहीँ 42805 छात्रों के लिए उपलब्ध कमरा: 745 हो गए हैं। 

जिला शिक्षा पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह बताते हैं की सरकार का जो भी आदेश है उसका पालन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा फायदा यह हुआ है कि विद्यालयों में कई तरह के चल रहे विवाद खत्म हो गए है। फिलहाल भवन निर्माण की समस्या भी समाप्त हो गई है। अब एक ही हेड मास्टर कंट्रोल करेंगे और एक ही पंजी पर सब की हाजिरी बनेगी।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Suggested News