बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मार्गदर्शन के छात्रों ने लहराया परचम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा आयोजित परीक्षा में रणविजय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मार्गदर्शन के छात्रों ने लहराया परचम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा आयोजित परीक्षा में रणविजय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

PATNA : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा आयोजित परीक्षा में मार्गदर्शन के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। औरंगाबाद के ग्रामीण परिवेश से निकलकर रणविजय कुमार ने देश में 122 वी रैंक प्राप्त किया है। रणविजय ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को दिया है।

बता दें कि रणविजय ने औरंगाबाद के गोह प्रखंड के जनता इंटर हाईस्कूल से 10वीं परीक्षा पास कर मार्गदर्शन में नामांकन कराया था जहां इन्हें नीरज सर की देखरेख में Achiver बैच में प्रशिक्षित किया गया। उत्कृष्ट शिक्षण का ही परिणाम है कि रणविजय इंटर में औरंगाबाद जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतगर्त 12वीं परीक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए चयन किया जाता है। वैसे छात्रों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है जो साइंस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में एक है जहां स्नातक से पीएचईडी तक के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है।

मार्गदर्शन में 10वीं पास छात्रों के लिए अचीवर बैच शुरु किया जा रहा है जिसके लिए एडमिशन टेस्ट 28 अप्रैल और 4 मई को आयोजित किया जा रहा है।

Suggested News