10 दिन पहले हुई शादी, 20 लाख नगद कैश दिया, फिर भी हो गई दहेज हत्या

MUZAFFARPUR : बिहार में दहेज हत्या रोकने के लिए सरकार के तमाम प्रयास नाकाम हो चुके हैं। हर दिन ऐसी वारदातें सुनने को मिलती हैं। इस बार मामला मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां शादी के 12वें दिन ही नवविवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं नवविवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

बिहार केब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले उसे लेकर ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नवविवाहिता के मायके वाले और पुलिसकर्मी अस्पताल में पहुंचे। नवविवाहिता का नाम रूबी कुमारी बताया गया। परिवार का कहना है कि उसकी दहेज के लिए हत्या की गई है।

Nsmch

शादी में दिया 20 लाख कैश

रूबी के पिताशिवनाथ साह ने बताया कि वह मूल रूप से पारू थाना क्षेत्र के फुलवरिया के रहने वाले हैं। गुवाहाटी में रहकर मछली का व्यवसाय करते हैं। कांच व्यवसायी आदित्य के साथ बेटी रूबी कुमारी (23 वर्ष) की 21 मई को रिंग सेरेमनी और सात जून को ब्रह्मपुरा स्थित एक विवाह भवन में धूमधाम से शादी की थी। उपहार स्वरूप 20 लाख रुपये समेत लाखों का सामान भी दिया।

शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में करने लगे प्रताड़ित

पिता ने कहा कि अगर बेटी की बात शादी के दो दिन बाद मान ली होती और उसे घर ले गए होते, तो आज ये घटना नहीं होती। शादी के एक दिन बाद वे लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। जब भी फोन पर बात होती थी तो कहती थी कि आदित्य हर दिन रात को नशे की हालत में घर आते हैं। उसपर दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन उनलोगों ने सोचा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

अपनी शादी के लिए खुद की शॉपिंग

पिताने बताया कि चार बेटियों में वह तीसरी थी। उसने पढ़ाई के लिए शहर के एक चर्चित कालेज में नामांकन कराया। वह स्नातकोत्तर की छात्रा थी। अपनी शादी से वह इतनी खुश थी कि उसने खुद शादी के लिए मनपसंद लहंगा खरीदा था। पिता ने बताया कि बड़े अरमान से उसने अपने हाथों में मेंहदी रचाई थी। 10 दिनों में उसका शरीर तो पीला पड़ गया, लेकिन हाथों की मेंहदी का रंग नहीं सूखा था।

ससुरालवाले वालें कराएं अंतिम संस्कार

इस घटना के बाद जहां ससुराल के कुछ लोग घर छोड़कर भाग गए, वहीं घर की महिलाओं ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन रूबी का शव लेकर उसके ससुराल पहुंच गए। आक्रोशित स्वजन ससुराल में दरवाजे पर ही रूबी दाह संस्कार करने की बात करने लगे। धीरे-धीरे हंगामा और बवाल शुरू हो गया। 

ब्रह्मपुरा प्रभारी थानाध्यक्ष समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया। स्वजन से शव ले जाने को कहा गया, लेकिन वे लोग ससुराल पक्ष को शव सौंपने की बात करने लगे। लेकिन स्वजन का कहना था कि हमलोग हंगामा करने नहीं आए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से शव को सौंपने आए हैं। आरोपित पक्ष सामने आकर शव को ले जाएं और दाह-संस्कार करें। शादी के बाद इसका हक लड़की के ससुरालवालों को मिलता है।

इसी बात को लेकर काफी देर तक विवाद होता रहा। कुछ बुद्धिजीवियों ने बीच में पड़कर और वरीय पुलिस पदाधिकारी से फोन पर बात की। इसके बाद मामला शांत हुआ और शव को ले जाने को तैयार हुए। नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया किनवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।