बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में शादी के एक साल बाद विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर में शादी के एक साल बाद विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR : पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर निवासी वायुनंदन पांडे ने अपनी बेटी की मौत का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। बताते चलें कि वायु नंदन पांडे ने अपनी लड़की की शादी बीते वर्ष 2021में झुरकुशिया गांव के सत्य नारायण उपाध्याय के छोटे लड़के ऋषि कुमार उपाध्याय से हिंदू रीति रिवाज से किया था। लड़की के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बीते 6 माह बाद लड़की के ससुराल वालों ने दहेज के रूप में टीवी, गाय और गैस आदि सामान मांगने लगे। 


उन्होंने कहा की इसको लेकर मेरी लड़की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। लड़की गांव आने पर कहती थी कि हमारे ससुराल वाले दहेज मांग रहे हैं और हमारे साथ मारपीट भी करते हैं। इस पर लड़की के पिता गरीबी का हवाला देते हुए पैसा देने से इनकार करते रहे। बीते दो-तीन दिन पहले लड़की का अचानक से तबीयत खराब हो गया। 

इस पर लड़की के पिता ने लड़की के ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि लड़की को मारा गया है। लड़की के शरीर में कई सारे चोट के निशान थे और काले धब्बे भी थे। लड़की का तबीयत खराब होने पर लड़की के ससुराल वालों ने पति के रेफरल अस्पताल ले गए। जहां उन्हें उचित इलाज के लिए मायागंज भेजा गया। लेकिन मायागंज ना जाकर लड़की को गुड्डा रेफरल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान लड़की की मृत्यु हो गई। ससुराल वालों ने मृत्यु की सूचना लड़की के घरवालों को नहीं दिया। 

लेकिन घर वालों को किसी तरह से पता चलने पर उन्होंने लड़की के ससुर को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि लड़की की मृत्यु हो गई है और हम लोग  दाह संस्कार करने के लिए जा रहे हैं। लड़की के भाई ने इस घटना की सूचना तुरंत इसीपुर थाना को दिया। जिसके बाद इसीपुर थाना प्रभारी ने लाश को रोक कर पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News