बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR : जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के कजरेली में प्रियंका कुमारी नामक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतिका के पिता का कहना है कि प्रियंका के पति के द्वारा उसकी बेटी की हत्या की गई है। प्रियंका की शादी 2019 में जयकांत के साथ हुई थी। 


पिता का यह भी कहना है कि दामाद पिछले डेढ़ साल से नौकरी छोड़कर घर में था और इसी को लेकर बेटी से विवाद हुआ। जिसमें पति के द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। 

वही पति का कहना है कि नौकरी को लेकर पत्नी से बराबर विवाद होता था और कल भी विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था। उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है। वही पिता बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News