बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

छपरा में दहेज़लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

CHAPRA : एक बार फिर दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली है। मृतका छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह ग्राम निवासी थी। इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ वैशाली जिले के देसरी थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। दर्ज कराए गए एफ आई आर में मृतका की मां और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव निवासी अनीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज से 2 मई 2022 को वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ किया था। 


शादी के समय से ही चार पहिया वाहन और अन्य सामान के लिए उनके पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक की पुत्री कोई बात घर तक नहीं पहुंचा पाए इसके लिए मोबाइल का सिम नंबर तक चेंज कर दिया गया था। 7 माह बाद यानी 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गया है जल्दी आइए। जबकि हकीकत यह था कि दामाद और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

मृतका की मां ने बताया कि इस बात का प्रमाण गले पर दाग और मेडिकल टीम के अफसरों के द्वारा मौके पर बताया जाना है। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है। क्योंकि गले पर दाग स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मृतका की मां अनीता देवी ने दामाद कालीचरण समेत सास किरण देवी और ननद काजल कुमारी और गुड़िया कुमारी को आरोपी बनाया है। 

अनीता देवी ने यह भी बताया कि उनकी पुत्री की हत्या किए जाने के एक-दो दिन पहले ही जैकेट को लेकर भी दमाद द्वारा प्रताड़ित किया गया था। मृतिका की माँ  ने ससुराल वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की है। पिता नरेंद्र कुमार सिंह और भाई आर्यन कुमार सिंह ने भी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है और सारण पुलिस प्रशासन से भी न्याय दिलाने की अपील की है। मालूम हो कि लड़की की मां ने वैशाली जिले के देसरी थाना में ही एफ आई आर दर्ज कराई है और इसमें दामाद की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News