दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल के सभी सदस्य फरार
 
                    Nalanda : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। वहीं घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है। मृतिका के मायके वालों के बयान पर पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में आज सोमवार को एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले फरार हो गये। इधर घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
मृतिका के परिजनों ने बताया कि अपनी बेटी पूजा कुमारी की शादी 4 साल पहले मघड़ा निवासी संतोष कुमार के साथ की थी। मृतका के पति संतोष कुमार ने यह दूसरी शादी की थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर संतोष कुमार अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।
फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा मायके वालों के हवाले कर दिया है। वहीं परिजनों के बयान पर सुसरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    