पटना की शादीशुदा महिला ने किया बड़ा कांड, पति बोला- रात में करती थी ...
पटना- राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर हर कोई सकते में है। दरअसल, शादीशुदा महिला ने बीएसएफ पति को साइड कर घर से भाग गयी है। इस महिला के दो बच्चे भी है। पत्नी के गायब होने के बाद बीएसएफ जवान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ये मामला पटना के बिहटा थाने के लाई गांव का है।
इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने बिहटा थाने में घटना की शिकायत की है। बीएसएफ जवान धीरज कुमार ने बताया बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर थे। ड्यूटी पर जाने से पहले मंगलवार को वह मोबाइल से अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद वह कॉल काटकर ड्यूटी के लिए निकल गए।
अगले दिन वापस लौटने पर बीवी को फोन मिलाया मगर उसने कॉल नहीं उठाया। बाद में मां को फोन करने पर वह रोने लगी और बताया की कल रात ही वह घर से कहीं चली गई है। अब तक नहीं लौटी।
यह सुनकर बीएसएफ जवान के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपने भाई और पड़ोसी से अपनी पत्नी को खोजने का आग्रह किया। मगर 4 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं है। घर में बच्चे भी रो रो कर परेशान हो रहे है। जिस वजह से जवान मानसिक रूप से काफी परेशान है। उसका कहना है कि अगर पुलिस में उसकी पत्नी को खोजने में मदद नहीं कि वह अपनी जान दे देगा।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी लड़के से मोबाइल पर बात करती थी, बिहटा पुलिस के मुताबिक, लव अफेयर का है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
रिपोर्ट- सुमित कुमार