बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादीशुदा महिला ने पुराने आशिक संग भागकर कोर्ट में रचाई शादी , नए पति के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादीशुदा महिला ने पुराने आशिक संग भागकर कोर्ट में रचाई शादी , नए पति के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

MASAURHI : क्या यही प्यार है।लोग कहते हैं कि प्यार की कोई हद नहीं होती।और शायद सही भी कहते हैं,तभी तो शादी के बाद भी कुछ लोग एक और शादी कर लेते हैं और पुराने सभी कसमें वादों को भूल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से सामने आया है जहां एक लड़की शादी के बाद भी अपने प्यार को नही भूली। शादी के बाद भी वह अपने पुराने आशिक के संपर्क में बनी रही और आखिरकार दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया और घर से भागकर शादी रचा ली। अब विवाहिता को उसके नए पति के संग पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 बता दें कि लड़की की शादी तीन वर्ष पूर्व नौबतपुर थाना क्षेत्र एक गांव में हुई थी। विवाहिता का बचपन से ही अपने पड़ोस के एक लड़के से प्रेम संबंध था। कई सालों से दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते थे और साथ रहने की कसमें भी खाते थे। दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा था कि लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी। इस शादी के बाद भी उक्त लड़की अपने पहले प्यार को न भुला सकी। शादी के बाद भी युवती लड़के के साथ फोन पर बात करती रही और अपनी सारी बात बताती रही। 

कोर्ट में झूठ बोलकर रचाई शादी

शुक्रवार को दोनों प्रेमी प्रेमिका घर से भागकर मसौढ़ी कोर्ट पहँचे और शादी रचा ली। मगर इस बीच लड़की की मां ने मसौढ़ी थाना पहुंच पूरे मामले की लिखित  शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर तुरंत करवाई करते हुए  एसआई जावेद अहमद खान ने प्रेमी जोड़े को कुछ घंटों में ही बरामद कर लिया और दोनों को थाना ले आई। फिलहाल लड़की के परिजन लड़की को समझाने में लगे हुए हैं। अब देखना ये है कि लड़की का क्या फैसला होता है।

Suggested News