बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीमार मां से मिलकर अपने ससुराल लौट रही विवाहिता की हुई सड़क दुर्घटना में मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

बीमार मां से मिलकर अपने ससुराल लौट रही विवाहिता की हुई सड़क दुर्घटना में मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

HAJIPUR : वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के भिन्डा वहसी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई महिला पातेपुर थाना क्षेत्र के माहिया मालपुर गांव से अपनी बीमार मां से मिलकर अपने घर महिसौर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक आ  रही थी।  इसी दौरान भिन्डा वहसी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को रौंदा जिस महिला की मौत घटनास्थल ही हो गई। 

महिला की पहचान ‌महीसौर थाना  क्षेत्र के कल्याणी चौक निवासी विनोद राय कि पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। इसके बाद मौके पहुंची महीसौर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में शव का  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया गया कि सोमवार को सरिता देवी अपने मायके पातेपुर थाना क्षेत्र के माहिया मालपुर गांव अपने बीमार मां से मिलने गई थी। जो आज मायके से अपने ससुराल वापस लौट रही थी।  इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को रौंद दिया। बताया गया है कि महिला को एक पुत्र और एक पुत्री है। जिसके माथे से अब मां का साया उठ गया है। 

वहीं तेज रफ्तार बोलेरो मौके से भागने में सफल हो गया। जिसके बाद महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग को गुस्सा लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया है।  मौके पर पहुंची पुलिस सभी को समझा बूझकर सड़क खुलवाने में लगी हुई है। लेकिन गुस्सा आए लोग के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं।  

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News