बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घरेलू विवाद में विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति पर लगा हत्या का आरोप

घरेलू विवाद में विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति पर लगा हत्या का आरोप

KATIHAR : घरेलू विवाद में एक विवाहिता को जहर देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता के पति ने पहले मारपीट की और बाद में जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। मृत विवाहिता का नाम रासोदेवी बताया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला जिले के कदवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां धनगामा गांव में रहनेवाली रासो देवी का पति संग आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति अक्सर शराब पीकर आता था और मारपीट करता था। बीते सोमवार को भी शराब के नशे में उसने पत्नी संग मारपीट की और उसके बाद जहर देकर हत्या कर दी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका का भाई पहुंचा और अपन बहनोई के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई  है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।


Suggested News