बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चित्रगुप्त आदि मंदिर में धूमधाम से किया गया मूर्तियों का सामूहिक विसर्जन, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा सहित कई नेताओं ने की शिरकत

चित्रगुप्त आदि मंदिर में धूमधाम से किया गया मूर्तियों का सामूहिक विसर्जन, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा सहित कई नेताओं ने की शिरकत

PATNA : चित्रगुप्त भगवान की मूर्तियों का आज चित्रगुप्त आदि मंदिर में धूमधाम से सामूहिक विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष आर के सिन्हा, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री सुमीत कुमार सिंह ,अरुण सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा शामिल रहे। 


इस मौके पर 77 पूजा समितियों द्वारा लाई गई प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। इसके पहले बैंड बाजा बजाते हुए पटना के विभिन्न इलाकों से मूर्तियां चित्रगुप्त आदि मंदिर लायी। इसके बाद सहाय सदन में सभी मूर्तियां एकत्र की गयी। फिर श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आर के सिन्हा के नेतृत्व में सहाय सदन से एकसाथ मूर्तियाँ चित्रगुप्त आदि मंदिर पटनासिटी के लिए निकली।

बताते चलें की कल यानी 26 अक्टूबर को पुरे देश में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया। पटना के गर्दनीबाग सहित कई जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी। भाजपाके संस्थापक सदस्य आर के सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंदिरों में गए और चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की। आज इन मूर्तियों का सामूहिक विसर्जन भी धूमधाम से किया गया। 

Suggested News