बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख, जिंदा जली बकरी

गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख, जिंदा जली बकरी

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुन्दर पट्टी गांव में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आगलगी की घटना में करीब एक लाख की सम्पत्ति जल कर राख हो गई। जबकि एक बकरी जिंदा जल गई। फिलहाल इस हादसे के बाद घर के लोग बेघर हो गए। जिनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। 

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है की नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी निवासी निर्मल सहनी और उनकी पत्नी अपने घर में तालाबंद कर खेत में काम करने चले गए थे। तभी शॉर्ट सर्किट लगने के कारण उनका झोपडीनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप ले लिया। 

जब तक आग पर काबू पाए जाने की कोशिश की जा रही थी। तब तक आग पूरी तरह से फैलने लगी। वही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। वही इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दिया गया। 

फायर बिग्रेड को गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक घर पूरी तरह से जल चूका था। वही घर में मौजूद एक बकरी की जलने से मौत हो गई। जबकि घर में रखा गया कपड़ा, जेवर, दो सिलेंडर समेत एक लाख का सामान और 20 हजार नगद जलकर राख हो गया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News