बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में लगी भीषण आग, 8 करोड़ की सम्पत्ति जलकर राख होने की संभावना

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में लगी भीषण आग, 8 करोड़ की सम्पत्ति जलकर राख होने की संभावना

CHAPRA : छपरा में बाजार समिति स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में भीषण आग लग गयी। जिससे करीब 8 करोड़ से अधिक के सम्पत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गोदाम में सरकारी स्तर पर अनाज की अधिप्राप्ति के लिए जूट का भंडारण किया गया है। जिसमें आज अचानक आग लग गयी। 


हालाँकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस घटना में आग लगने से गोदाम में रखे तमाम बोरे जलकर राख हो गए हैं। इस मामले में बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

अगलगी की घटना के 10 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। जबकि दमकल की 15 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई है। दमकल विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। होमगार्ड के असिस्टेंट कमांडेंट ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट  

Suggested News