बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर फटने से नौ घरों में लगी भीषण आग, 50 लाख की सम्पत्ति जलकर राख

मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर फटने से नौ घरों में लगी भीषण आग, 50 लाख की सम्पत्ति जलकर राख

MUZAFFARPUR : जिले में भीषण अगलगी की घटना में बेटी की शादी से पहले पूरा आशियाना जल गया। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रमनगरा गाँव की है। जहाँ आज दोपहर सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिससे करीब 50 लाख की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सकरा थाना क्षेत्र के कटेसर पंचायत के रमनगरा गाँव में गणेश राय के घर में अचानक सिलेंडर फट गया। जिसकी वजह से आसपास के नौ घरों में आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

बताया जा रहा है की गणेश राय ने घर बनाने के लिए 7 लाख रूपये कर्ज लिया था। सभी पैसे उन्होंने संदूक में रखा था। लेकिन इस घटना में घर में रखे 7 लाख रुपए कैश सहित लाखों के गहने भी जल गए। वहीँ बताया जा रहा है की पास के एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी। उस घर में भी अगलगी की इस घटना में कुछ नहीं बचा। 



Suggested News